फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गुजरात के युवक के पासपोर्ट की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के युवक के पासपोर्ट की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के युवक के पासपोर्ट की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े गए गुजरात के युवक के बारे में पुलिस व खुफिया विभाग हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं। पुलिस व खुफिया विभाग युवक के पास से बरामद पासपोर्ट की भी जांच कर रहा है। पुलिस की एक टीम खतौली व गुजरात पहुंचकर युवक के संबंध में पुख्ता जानकारी जुटा रही है।

रुड़की पुलिस व खुफिया विभाग ने मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर नकली ऐमन अब्बास पुत्र जिया हुसैनी निवासी मोहल्ला बुखारी, थाना कोडीनार जिला गिर सोमनाद गुजरात को हिरासत में लिया था। पुलिस व खुफिया विभाग ने युवक के मोबाइल व आईडी की जांच करते हुए उसकी फेसबुक आईडी भी खंगाली थी। इस दौरान युवक ने पूछताछ में बताया था कि वह मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इस बीच खतौली में कुछ युवक उसके पीछे पड़ गए थे, जिसके चलते वह घबराहट में देहरादून की बस में बैठ गया था। रुड़की पुलिस ने इस संबंध में गुजरात पुलिस से जानकारी जुटाई थी। जिसमें युवक की ओर से सही जानकारी देने की बात सामने आई थी। पूरी जानकारी जुटाने के बाद भी पुलिस ने युवक को अभी छोड़ा नहीं है। पुलिस व खुफिया विभाग ने दूसरे दिन भी युवक से पूछताछ की। साथ ही युवक के पास से मिले पासपोर्ट को कब्जे में लेकर उसकी जांच कर रही है। पासपोर्ट की जांच के लिए गुजरात पुलिस व खुफिया विभाग से भी जानकारी जुटाई रही है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि युवक के परिजनों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed