{"_id":"5b22b0a54f1c1bb06e8b7fb3","slug":"91529000101-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक ने सीओ से लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक ने सीओ से लगाई कार्रवाई की गुहार
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। एक चिकित्सक ने दूसरे चिकित्सक पर दांत निकालने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है। पीड़ित चिकित्सक ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मथुरा विहार मकतूलपुरी निवासी डा. मनीष गोयल ने सीओ स्वपन किशोर सिंह को पत्र देकर बाताया कि उन्होंने तेरह मार्च को अपना दांत शहर के एक दंत चिकित्सक से निकलवाया था, लेकिन इसके बाद से दिक्कत और बढ़ती चली गई। ऋषिकेश इलाज कराने पर पता चला कि रुड़की के चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बरती है। आरोप यह भी है कि जब पीड़ित चिकित्सक के पिता आरोपी के घर मामले को लेकर शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित चिकित्सक ने मामले को लेकर सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि इस मामले में जिस चिकित्सक पर आरोप लगे हैं, वह चिकित्सक भी अपने अन्य चिकित्सक साथियों के साथ गंगनहर कोतवाली में सीओ से मुलाकात कर चुका है। उस दौरान उन्होंने आरोप लगा रहे चिकित्सक पर झूठा प्रचार करने की बात कही थी।
विज्ञापन