फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भोपा में हुई चोरी में लक्सर का व्यापारी नेता नामजद

भोपा में हुई चोरी में लक्सर का व्यापारी नेता नामजद

Thu, 18 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
भोपा में हुई चोरी में लक्सर का व्यापारी नेता नामजद
लक्सर। मुजफ्फरनगर जिले से चुराए गहने खरीदने के मामले में भोपा पुलिस ने लक्सर ज्वैलर्स व्यापार मंडल के नगर महामंत्री को नामजद किया है। दो दिन पहले पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर भोपा की पुलिस लक्सर से इनकी दुकान से गहने बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

भोपा के मजलिसपुर तौफीर गांव में चार लोगों के घरों में चोरी की अलग-अलग वारदातें हुई थी। इस पर पुलिस ने गांव के राजू को गिरफ्तार किया था। राजू ने मजलिसपुर में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी में मिले करीब छह लाख के गहने लक्सर के एक सुनार को बेचे थे। इसके बाद भोपा पुलिस आरोपी को लेकर लक्सर पहुंची और व्यापार मंडल के महामंत्री की फर्म राजेंद्रा ज्वैलर्स पर छापा मारा। इस दौरान फर्म का मालिक तो दुकान पर मौजूद नहीं था, लेकिन पुलिस ने चोरी के गहने बरामद किए और लौट गई। उसके बाद भोपा पुलिस ने राजेंद्रा ज्वैलर्स फर्म के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना कर रहे भोपा कोतवाली की शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनार फिलहाल फरार है। जल्दी उसकी गिरफ्तारी कर शेष माल बरामद किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed