फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हमलावरों ने मेडिकल स्टोर स्वामी पर किया जानलेवा हमला

हमलावरों ने मेडिकल स्टोर स्वामी पर किया जानलेवा हमला

Sun, 03 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने मेडिकल स्टोर स्वामी पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक मेडिकल स्टोर स्वामी पर दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी- डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पांच आरोपियों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पाड़ली गुर्जर निवासी दानिश की रेलवे स्टेशन के पास मेडिकल स्टोर है। उसके पिता शमशाद अली पुत्र मकसूद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार रात करीब ग्यारह बजे उसका बेटा दानिश अपने मेडिकल स्टोर में था। तभी दो कारों में सवार कुछ लोगों ने लाठी- डंडों से उस पर हमला बोल दिया। इससे पह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शोर- शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसे हमलावरों से छुड़ाया। इसी बीच सूचना पर भी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आते देख हमलावर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दानिश को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया। घायल दानिश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पाड़ली गुर्जर निवासी शदाकत पुत्र लियाकत, निशाकत पुत्र अब्बाश निवासी नगर निगम कालोनी रुड़की, जहिर पुत्र ताहिर निवासी पुरानी तहसील, शरफराज पुत्र इनाम मौहम्मदपुर व कलीम पुत्र तशव्वर निवासी बंधा रोड के अलावा 20 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed