{"_id":"5984c86e4f1c1bf14a8b4575","slug":"71501874286-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की वारदात ने उड़ाई पुलिस की नींद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती की वारदात ने उड़ाई पुलिस की नींद
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चुड़ियाला। भगवानपुर थानाक्षेत्र के तेज्जूपुर में बृहस्पतिवार को हुई डकैती के बाद रातभर पुलिस की नींद उड़ी रही। देर रात तक पुलिस टीम क्षेत्र में एनाउंसमेंट कर लोगों को बदमाशों के संबंध में सचेत करती रही। शुक्रवार को भी टीम ने मौके पर पहुंचकर जगह-जगह से फिंगर प्रिंट लिए, हालांकि 36 घंटे बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है।
तेज्जूपुर गांव में रेलवे स्टेशन चुड़ियाला के सामने विनय कुमार के घर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद बदमाश परिजनों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए थे। पड़ोसी की मदद से परिजन बंधन मुक्त हुए। उसके बाद तहरीर पुलिस को दी थी। इसमें विनय कुमार ने 40 हजार रुपये नकद, दो कुंडल सेट, दो अंगूठी, दो पाजेब सेट, एक गले का सेट लूटने की बात लिखी है। डकैती की सूचना से पुलिस के होश उड़े हुए हैं। दिनभर जांच पड़ताल के बाद शाम को पुलिसकर्मी माइक से ग्रामीणों को सतर्क करते रहे। साथ ही बदमाशों की जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील करते रहे। शुक्रवार को भी पुलिस टीम पीड़ित के घर पहुंची और मौके से फिंगर प्रिंट लिए। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इसके लिए यूपी पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
इसके अलावा तेज्जूपुर चौकी से महज 300 मीटर दूर हुई डकैती की वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। आनन-फानन में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दो संदिग्धों को चुड़ियाला स्टेशन से हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए इन्हें चौकी लाया गया था, लेकिन चंद घंटे बाद दोनों फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मानें तो पुलिस ने उनका काफी पीछा भी किया, लेकिन दोनों हत्थे नहीं चढ़े। वहीं तेज्जूपुर चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने इस घटना से इंकार कर रहे हैं।