फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला की हत्या की मामले में पति को भेजा जेल

महिला की हत्या की मामले में पति को भेजा जेल

Mon, 25 Mar 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या की मामले में पति को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस मामले में महिला के भाई ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली स्थित न्यू अशोक नगर निवासी गीता पत्नी हरविंद्र यादव की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शनिवार को मृतका के भाई उमेश यादव निवासी महेंद्र नगर, अलीगढ़ यूपी ने कोतवाली पहुंचकर बहन के पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन पर उसकी बहन के छत से गिर जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसकी मौत होने की सूचना दी। आरोप था कि ससुराल वाले उसकी बहन से दहेज के लिए मारपीट करते थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के बच्चों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही पति हरविंद्र समेत सास जग रोशनी, देवरानी मधु यादव व डंबर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पति हरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार चल रहे लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed