फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कार में टक्कर लगने पर महिलाओं ने वैन चालक को पीटा

कार में टक्कर लगने पर महिलाओं ने वैन चालक को पीटा

Sun, 17 Mar 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कार में टक्कर लगने पर महिलाओं ने वैन चालक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। कार में वैन की टक्कर लगने से नाराज कार सवार महिलाओं ने वैन चालक की चप्पलों से पिटाई की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बीच बचाव कर सुलह कराई।
विज्ञापन

शनिवार को हरिद्वार की तरफ से एक कार रुड़की की ओर जा रही थी। कार के पीछे एक वैन भी चल रही थी। मलकपुर चुंगी के पास वैन ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नाराज कार सवार महिलाओं ने वैन को रोक लिया और चालक को बाहर खींच लिया। उसकी पिटाई करने के साथ जमकर हंगामा किया। वैन चालक ने विरोध किया तो एक महिला ने चप्पल निकालकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते हाईवे पर जाम की स्थिति हो गई। आसपास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में मामले में समझौता कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed