{"_id":"5c4f3f75bdec22738c0f110a","slug":"61548697461-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरो ने दो घरों से किया हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरो ने दो घरों से किया हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाते हुए हजारों का सामान चोरी कर लिया। दोनों मकान मालिकों ने थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
क्षेत्र के शीतलपुर गांव में मुनव्वर और फाजिल का आसपास ही मकान है। रविवार रात चोरों ने पहले फाजिल के घर को निशाना बनाया। चोर फाजिल के घर के आंगन में रखे घरेलू सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने मुनव्वर के घर में लगी एलसीडी और सीडी चोरी कर ली। चोरी का पता सोमवार सुबह तब चला, जब दोनों ने अपने घर से सामान गायब देखा। इसके बाद दोनों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।