फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कप्तान के आदेश पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

कप्तान के आदेश पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कप्तान के आदेश पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। जेल में बंद बेटे से मिलने गई मां से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कप्तान के आदेश पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर दी थी कि आरोपी ने एक कुख्यात से जेल में बंद उसके बेटे को मरवाने की धमकी दी थी। अब उसके बेटे की जान को खतरा है।

एसएसपी के आदेश पर गंगनहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी महराज बानो पत्नी सईद ने बताया कि वह 28 फरवरी को रुड़की जेल में बंद अपने बेटे वाजिद से मिलने गई थी। जब वह अपने बेटे से मिलकर लौट रही थी, तब जेल में उसको तसलीम पुत्र यासिन निवासी अंबर तालाब मिला। वह उस दिन जेल में बंद कुख्यात चीनू पंडित से मिलने आया था। उसने धमकी दी कि अगर वह जेल में बंद बेटे को जिंदा देखने चाहती है। तो उसके बदले में 20 लाख रुपये दे। ऐसा नहीं होने पर उसके बेटे को चीनू पंडित से मरवा देगा। उसकी धमकी मिलने के बाद से ही वह सदमे में थी। परिजनों के पूछने पर उसने सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन महिला के साथ एसएसपी के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर गंगनहर कोतवाली ने आरोपी तसलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed