{"_id":"5c2670b2bdec22570d2dd8c9","slug":"51546023090-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर बाइक सवार से 50 हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर बाइक सवार से 50 हजार की टप्पेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बैंक से रुपये निकालने आए व्यक्ति से भीख मांगने वाली महिलाओं ने हजारों की टप्पेबाजी कर ली। व्यक्ति ने महिलाओं की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो महिलाएं टप्पेबाजी करती नजर आईं। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाष नगर निवासी मुनेश सहगल का सिविल लाइंस में जादूगर रोड स्थित पीएनबी में बैंक खाता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह रुपये निकालने बाइक से बैंक आए थे। कैश निकालने के बाद उन्होंने रुपये अपने एक बैग में रख लिए। बैंक से बाहर आकर बैग बाइक पर रख दिया। इसी बीच भीख मांगने वाली दो महिलाएं उनके पास पहुंचीं और खाने के लिए पैसे मांगने लगीं। दोनों ने उन्हें अपने बातों में उलझा लिया और बैग में रखी 50 हजार की नकदी उड़ा ली। इसके बाद महिलाएं वहां से फरार हो र्गइं।
बैग से रुपये गायब देख मुनेश के होश उड़ गए। उन्होंने महिलाओं की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों को रुपये गायब होने की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों महिलाएं घटना को अंजाम देते हुए कैद हो र्गइं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।