फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हरियाणा से लूटा गया मोबाइल रुड़की से बरामद

हरियाणा से लूटा गया मोबाइल रुड़की से बरामद

Thu, 29 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से लूटा गया मोबाइल रुड़की से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

हरियाणा में हुई एक लूट में शामिल मोबाइल रुड़की रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुआ। मोबाइल की सूचना मिलने के बाद हरियाणा पुलिस रुड़की पहुंची और स्थानीय पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया। हरियाणा पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो कुछ नंबरों पर कॉल करने की जानकारी मिली। इसके बाद हरियाणा पुलिस लौट गई।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के रोहतक में करीब दो माह पूर्व एक कारोबारी के घर लूटपाट हुई थी। लूटपाट में बदमाशों ने एक मोबाइल भी छीन लिया था। करीब एक सप्ताह पूर्व गंगनहर कोतवाली पुलिस को किसी ने रेलवे स्टेशन के पास पड़ा एक मोबाइल दिया था। पुलिस ने मोबाइल ऑन किया तो उस पर हरियाणा पुलिस की कॉल आई। हरियाणा पुलिस को रुड़की पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को हरियाणा पुलिस गंगनहर कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस से मोबाइल के बारे में जानकारी ली। मोबाइल लेने के बाद हरियाणा पुलिस ने उसकी जांच की तो पता चला कि घटना के बाद मोबाइल से कई अन्य नंबरों पर कॉल की गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद मोबाइल हरियाणा पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस हरियाणा रवाना हो गई।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed