फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   टेंडर को लेकर ठेकेदारों का हंगामा, जेएम से शिकायत

टेंडर को लेकर ठेकेदारों का हंगामा, जेएम से शिकायत

Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
टेंडर को लेकर ठेकेदारों का हंगामा, जेएम से शिकायत
रुड़की। कलियर नगर पंचायत में निर्माण कार्यों के टेंडर खोले जाने के दौरान घपले का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्साए ठेकेदारों ने ईओ पर धांधली का आरोप लगाते हुए पूरी प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद ठेकेदार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पंचायत ईओ को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलियर नगर नगर पंचायत में निर्माण कार्यों के टेंडर पांच अप्रैल को डाले जाने शुरू हुए थे। शुक्रवार शाम पांच बजे टेंडर खोले जाने थे। ठेकेदारों के अनुसार टेंडर पेटी खोले जाने से पहले ही नगर पंचायत ईओ शाहिद अली टेंडरों के आठ लिफाफे साथ में लेकर कार्यालय पहुंचे थे और बाकी के टेंडरों में मिलाने करने लगे। ठेकेदारों ने इसका विरोध किया गया। उनकी मांग थी कि जो टेंडर पेटी में डाले गए हैं केवल उन्हें ही खोलें जाए। बाहर से आए लिफाफे इसमें न मिलाए जाएं। लेकिन ईओ सभी टेंडरों को खोले जाने की बात कहने लगे। इस पर ईओ और ठेकेदारों में बहस हो गयी। इसके बाद ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया बीच में छोड़ कर वापस आ गए। इसकी शिकायत ठेकेदारों ने रुड़की आकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही ईओ शाहिद अली को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

आरोप निराधार
- नगर पंचायत के ईओ शाहिद अली का कहना है कि कुछ ठेकेदारों ने एक ठेकेदार को समय रहते हुए टेंडर नहीं डालने दिए। जिसकी शिकायत उक्त ठेकेदार ने तहसील में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से की थी। ठेकेदारों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। पेटी से निकले हुए टेंडर अलग रखे हुए हैं और बाद वाले टेंडर अलग रखे हुए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed