{"_id":"5ac7c4244f1c1bc2618b6006","slug":"51523041316-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर/नारसन (ब्यूरो)। कस्बे से झबरेड़ा जाने वाले मार्ग पर टिकौला गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंडावली कोतवाली मंगलौर निवासी विकास पुत्र सतपाल सिंह (35 वर्षीय) बृहस्पतिवार देर रात को बाइक से नारसन कलां की ओर जा रहा था, टिकौला गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी परिजनों को भी दे दी। मृतक के भाई अनुज की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।