फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   होटल में युवकों ने पिस्टल से की हर्ष फायरिंग

होटल में युवकों ने पिस्टल से की हर्ष फायरिंग

Fri, 01 Feb 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
होटल में युवकों ने पिस्टल से की हर्ष फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में कुछ युवकों ने एक कार्यक्रम के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। इससे होटल में अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने ऐतराज जताया तो युवकों ने फायरिंग बंद कर दी।

जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित दून-हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल में सेवानिवृत्त कर्मचारी की पार्टी चल रही थी। पार्टी में कुछ युवक अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचे थे। पार्टी में डीजे पर डांस भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ युवकों ने समारोह में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब चार राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे होटल के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गोली की तेज आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी। युवकों के फायरिंग करने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ऐतराज जताया और फायरिंग करने से मना किया। इसके बाद युवकों ने फायरिंग बंद कर दी। उधर, एसएसआई रणजीत तोमर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो होटल के कर्मचारियों से जानकारी लेकर सीसीटीवी की फुटेज चेक की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed