{"_id":"5cc7393fbdec22078d32de92","slug":"31556560191-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ की सजा 20 जूते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ की सजा 20 जूते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला भरी पंचायत में आरोपी को 20 जूते मारकर निपटा दिया गया। छेड़छाड़ के बाद छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में युवक के परिजनों ने मामला निपटाने का अनुरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों के बीच कई घंटे चली पंचायत में समझौता हो गया। कोतवाली में समझौता पत्र दाखिल करने पर पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है और कस्बे में कोचिंग पढ़ने जाती है। कई दिनों से दूसरे समुदाय का युवक छात्रा पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। शनिवार को वह ट्यूशन से घर लौट रही थी, इसी दौरान युवक ने रास्ते में छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद युवक पक्ष ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर मामले का निपटारा करने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सोमवार को कई घंटे तक पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान इस बात पर सहमति बनी कि युवक कभी किसी छात्रा के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। यही नहीं पंचायत में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को 20 जूते मारने की सजा भी सुनाई गई। इस पर दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने समझौता पत्र कोतवाली में दाखिल कर दिया। इस पर पुलिस ने युवक को भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद युवक को गांव लाकर भरी पंचायत में 20 जूते मारे गए। साथ ही मामले का निपटारा कर दिया गया। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति के आधार पर मामला निपट गया है।