फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कयाकिंग कैनोइंग कोच से मारपीट कर ताना तमंचा

कयाकिंग कैनोइंग कोच से मारपीट कर ताना तमंचा

Sun, 17 Mar 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कयाकिंग कैनोइंग कोच से मारपीट कर ताना तमंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। कयाकिंग कैनाइंग कोच फिरोज खान के साथ बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बाइक सवारों ने कोच पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर बाइक सवार कोच के दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घबराए कोच ने घटना की जानकारी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। साथ ही अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सती मोहल्ला निवासी कयाकिंग कैनोइंग कोच फिरोज खान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह सोलानी पार्क स्थित क्लब से बाइक लेकर निकले थे। गेट से निकलते ही बाइक सवार दो युवकों ने उसके आगे अपनी बाइक लगा दी। दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बीच बाइक सवार युवक ने अपने साथी को तमंचा निकालकर गोली मारने की बात कही। इस पर युवक ने कोच पर तमंचा तान दिया। कोच ने हाथ जोड़कर अपनी जान की गुहार लगाई। इस पर युवक ने कोच से दो मोबाइल छीन लिए और वहां से फरार हो गए। कोच के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। इस बीच बदमाश कोच के मोबाइल फेंक गए। कोच ने पुलिस से अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही बताया कि उसकी जान को खतरा है और वह अब रुड़की छोड़कर अपने मूल निवास मुजफ्फरनगर जाकर रहेंगे। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। उधर, बता दें कि हाल ही में फिरोज खान ने अवैध रूप से हिरासत में रखने के आरोप में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी और एसएसआई हरपाल सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में आ गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed