फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत, 11 घायल

ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत, 11 घायल

Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन

हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास ट्रक और टेंपू में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक और एक किशोरी की मौत हो गई जबकि टेंपो में सवार चार बच्चों समेत करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
बुधवार शाम करीब चार बजे यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी अरशद (30) अपने टेंपो में सवारियों को लेकर लक्सर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। टेंपो जैसे ही मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टेंपू को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक अरशद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टेंपो में बैठी सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। टेंपो और ट्रक की भिड़ंत देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों को देख चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी सुल्तानपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से टेंपो में फंसे गंभीर रूप से घायलों को निकालकर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय बिशनपुर कुंडी निवासी मिक्की (15) पुत्री राजकुमार की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि अन्य घायलों में विक्की, सोनिया निवासी बिजनौर, गुड्डी, गगन कौर, मीनू निवासी बाडीटीप, फरजाना, अलीजान, आयशा निवासी भोगपुर, शहरूमा और उनके दो बच्चे राजा व शाहिदा निवासी एक्कड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का सुल्तानपुर और बादशाहपुर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मृतक टेंपो चालक और किशोरी के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed