फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चौकीदार का अधजला शव मिला, हत्या की आशंका

चौकीदार का अधजला शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 02 Feb 2019 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार का अधजला शव मिला, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

आरा मशीन पर तैनात एक चौकीदार का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने चौकीदार की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में अनेक बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही यह भी छानबीन कर रही है कि मृतक या परिवार की किसी से दुश्मनी तो नहीं थी।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के खेलपुर गांव निवासी बलवीर सिंह (50) पुत्र स्व. चौहाल सिंह ढील माजरा निवासी शहजाद और कस्बा निवासी फरमान की कस्बे के पास स्थित आरा मशीन पर चौकीदार थे। शनिवार सुबह शहजाद मशीन पर पहुंचे तो उन्होंने बलवीर को अधजली हालत में मृत पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। तत्काल मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर एसओ संजीव थपलियाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया। कुछ देर में सीओ मंगलौर डीएस रावत भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर मशीन मालिक और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, मृतक का शरीर जला हुआ था। शव के पास शराब के पव्वे और कुछ जले कपड़े पड़े थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ डीएस रावत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मृतक या परिवार की किसी से रंजिश तो नहीं थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

आखिर शराब किसने पी?
घटनास्थल पर शव के पास कुछ ही दूरी पर शराब के खाली पव्वे पड़े थे। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि शुक्रवार रात बलवीर के पास कोई परिचित तो नहीं आया था। हो सकता है कि उसने ही बवलीर के पास बैठकर शराब पी हो। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल के पास ही मोबाइल की लोकेशन खंगाल रही है। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि घटना के दौरान आसपास कौन कौन से मोबाइल नंबर चल रहे थे। इनके आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी। साथ ही पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि बलवीर के पास आरा मशीन पर कौन-कौन मिलने आता था।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली
पुलिस आरा मशीन के पास स्थित पेट्रोल पंप और आसपास स्थित कंपनियों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही पेट्रोल पंप और कंपनी के कर्मचारियों से भी मामले में जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed