{"_id":"5c266fbcbdec222d51418944","slug":"31546022844-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी के साथ दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की पत्नी के साथ दुराचार का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
एक महिला ने पति के दोस्त पर धोखे से घर बुलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर युवक ने मारपीट भी की और उसके कपड़े फाड़ डाले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर युवक मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की गांव के एक युवक के साथ गहरी दोस्ती है। बृहस्पतिवार रात उसका पति किसी काम से बाहर गया था और वह घर पर अकेली थी। महिला का आरोप है कि रात में लगभग 11 बजे उसके फोन पर पति के दोस्त की कॉल आई तो। उसने बताया कि तुम्हारा पति शराब के नशे में उसके घर पड़ा है और आकर उसे साथ ले जाए। इस पर वह अपने पति के दोस्त के घर पर पहुंच गई। आरोप है कि जैसे वह कमरे के अंदर गई तो पति के दोस्त ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। साथ ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े भी फाड़ डाले। शोर सुनकर कई लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर युवक फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।