फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लाखों की ठगी के आरोपी की लोकेशन बेंगलुरु में मिली

लाखों की ठगी के आरोपी की लोकेशन बेंगलुरु में मिली

Thu, 29 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
लाखों की ठगी के आरोपी की लोकेशन बेंगलुरु में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के बाद फरार चल रहे आरोपी की लोकेशन बंगलूरू में मिली है। आरोपी लगातार अपनी बदलने के साथ ही लगातार मोबाइल चला रहा है। लोकेशन मिलने के बाद आरोपी की तलाश के लिए रुड़की पुलिस बंगलूरू रवाना हो गई है। पुलिस ने आरोपी के एक परिचित को भी हिरासत में लिया है।

हरिद्वार के भोगपुर निवासी टेकचंद ने एक युवक के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार है। पुलिस लगातार उसके घर और रिश्तेदारी में दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच आरोपी ने अपना मोबाइल चलाना शुरू कर दिया। साथ ही लगातार अपनी लोकेशन बदलने लगा। आरोपी के लोकेशन बदलने से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। इसी बीच पुलिस को लोकेशन मिली कि आरोपी पिछले एक सप्ताह से बंगलूरू में ही रह रहा है और लगातार मोबाइल चला रहा है। इसके बाद पुलिस बंगलूरू रवाना हो गई है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रवाना हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed