{"_id":"5ad795404f1c1b9f098b546e","slug":"31524077888-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते गेहूं की फसल में पानी भरने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते गेहूं की फसल में पानी भरने का आरोप
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। बिजोपुरा गांव के एक ग्रामीण ने गांव के तीन लोगों पर रंजिश के चलते उनके खेत में कटी गेहूं की फसल में पानी भरने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के बिजोपुरा निवासी संजय ने लक्सर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गांव के फौजी आदि के साथ रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते कोर्ट में मुकदमेबाजी भी चल रही है। संजय का आरोप है कि उसने कई दिन पहले अपनी गेहूं की फसल काट ली थी, लेकिन मौसम खराब होने के चलते इसकी मढ़ाई (थ्रेशिंग) नहीं हो पा रही थी। आरोप है कि 16 अप्रैल की रात फौजी आदि लोगों ने जानबूझकर अपने ट्यूबवेल का पानी उसके खेत में छोड़ दिया। इससे कटी पड़ी गेहूं की फसल में पानी भर जाने से बर्बाद हो गई। संजय का आरोप है कि विरोध पर फौजी आदि पक्ष के तीन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार ने बताया की संजय की तहरीर पर गांव के फौजी, सोनू, इसम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।