{"_id":"5c193b36bdec2256d8787b7d","slug":"21545157430-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के तीस घंटे के बाद माने ग्रामीण, शव सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामे के तीस घंटे के बाद माने ग्रामीण, शव सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
इकबालपुर रेल पटरी पर मिले शव के मामले में हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर चल रहा प्रदर्शन 30 घंटे बाद समाप्त हो गया। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को ग्रामीणों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
शनिवार को झबरेड़ा कस्बा क्षेत्र के इकबालपुर रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद किया गया था। एक दिन बाद शव की शिनाख्त गदरजुड्डा निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ छोटा 21 वर्ष के रूप में हुई थी। सोमवार को मृतक के परिजनों के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में सिविल अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ता शवगृह के बाहर हंगामा कर धरने पर बैठ गए थे। कार्यकर्ताओं ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई थी। परिजनों व भीम आर्मी का आरोप था कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार को भी देर रात तक धरना जारी रहा था। इसके बाद परिजन शव बिना लिए चले गए थे। इसी मामले में मंगलवार को भी भीम आर्मी के कार्यकर्ता सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। शाम चार बजे बजे के बाद एसएपी देहात मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव गए। इस मौके पर बबीता, शालू, रेखा, कुसुम लता, अनिता, श्याम कुमार, बाबू राम, अनूप, बीरम पाल, धर्मपाल, विकास व नीटू आदि मौजूद रहे।