फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अवैध रूप से बिक्री के लिए स्टॉक किया मांझा और पटाखे जब्त

अवैध रूप से बिक्री के लिए स्टॉक किया मांझा और पटाखे जब्त

Thu, 18 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से बिक्री के लिए स्टॉक किया मांझा और पटाखे जब्त
रुड़की। प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर तीन दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा और बिना लाइसेंस के पटाखे की खेप पकड़ी है। इसके बाद एक दुकान सील की। टीम ने जब्त माल तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों से तहसील पहुंचाया। उसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तीनों दुकानदारों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर्व नजदीक आते ही बाजारों में जगह-जगह पतंग और मांझे की दुकानें सज गई हैं, लेकिन जिस चाइनीज मांझे को बेचा जा रहा है उस पर एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) ने पूरी तहर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लगातार शिकायतें मिलने पर बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नीतिका खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने अंबर तालाब, बीटीगंज और राजपुताना के बाजारों में छापेमारी की। इससे व्यापारियों में अफरातफरी की स्थिति रही। टीम ने सबसे पहले कमल चावला की दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा और पटाखों का स्टॉक पकड़ा। उसके बाद आलोक कुमार के घर से पटाखे की खेप पकड़ी। साथ ही एक कटा चाइनीज मांझे का भी बरामद किया गया। काका पतंग वाले की दुकान से टीम ने पटाखे और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का बड़ा स्टॉक पकड़ा। देर शाम टीम ने कमल चावला की पटाखे की दुकान सील की। पटाखे और मांझे को तीन ट्रैक्टर ट्रालियों से टीम ने तहसील पहुंचाया। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नीतिका खंडेलवाल ने बताया कि नियमों के विरुद्ध पटाखे एवं मांझे के स्टॉक करने पर तीनों दुकानदारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जान से खिलवाड़ फिर भी नेताओं की आड़
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार्रवाई के दौरान उस समय स्थिति अजीब हो गई जब पटाखा कारोबारी कमल चावला ने कहा कि उनके साथ विधायक प्रदीप प्रदीप बत्रा नहीं है। इसलिए उनकी दुकान पर कार्रवाई की जा रही है। इस पर जेएम ने व्यापारियों को साफ शब्दों में कहा कि नियम विरुद्ध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवान भरा था मांझे से
दुकानदार भलीभांति जानते हैं कि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है। बावजूद कमाई के लालच में इसकी बिक्री की जा रही है। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जब निरीक्षण किया तो दुकानदारों की चालाकी काम नहीं आई। कार्रवाई के दौरान एक दुकान में जब बारीकी से निरीक्षण किया तो दुकान में रखे दीवान के भीतर मांझा भरा हुआ था। इसके अलावा मेज की ड्रा में भी मांझा भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed