फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 18 May 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

क्षेत्र के देवपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलौर थाना क्षेत्र के आसफनगर गांव निवासी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन रचना (32) की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व झबरेड़ा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में मोनू पुत्र यशपाल के साथ हुई थी। विवाहिता का 10 वर्ष का एक बेटा भी है। शुक्रवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दी। आननफानन में विवाहिता का भाई देवपुर गांव में पहुंचा। आरोप है कि मृतका के गले पर किसी चीज के निशान थे। इस पर उसने बहन की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद इकबालपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतका के पति के घर से तलाशी लेने पर एक देसी तमंचा बरामद हुआ है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed