फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पट्टा मारकर सामान छीननवाला धरा

पट्टा मारकर सामान छीननवाला धरा

Thu, 16 May 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पट्टा मारकर सामान छीननवाला धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। शहर में झपट्टा मारकर सामान छीनने वाले एक युवक को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक बाइक सवार झपट्टा मारकर सामान छीन रहा है। बाइक सवार युवक कॉलोनियों में रात के समय घूमने वाले लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता है। साथ ही बाजार से अकेली लौटने वाली महिलाओं का पर्स भी झपट रहा है। बुधवार की शाम सोलानी पार्क के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने झपट्टामार की वारदात करने की बात स्वीकारी। कोतवाली प्रभारी अरमीत सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही युवक से शहर में हुई कई झपट्टा मार घटनाओं के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed