{"_id":"5cab906abdec2213f52b8b95","slug":"201554747498-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बीएससी की छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस बीच उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी। इस पर आरोपी युवक ने कॉल कर शादी करने और दूसरे युवक से रिश्ता तोड़ने की बात कही। आरोप है कि उसके झांसे में आकर युवती ने रिश्ता तोड़ दिया। अब वह शादी करने से मुकर गया। छात्रा ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित की बीएससी की छात्रा ने बताया कि चार साल पहले उसकी क्षेत्र के ही एक युवक से मुलाकात हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हुआ। आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसका साथ यौन शोषण किया। युवक शादी करने की बात कहने पर बहानेबाजी करता था। आरोप है कि वह पिछले चार साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। इस पर युवती घरवालों की मर्जी से शादी करने के लिए राजी हो गई। परिजनों ने उसके लिए रिश्ता तय किया। आरोप है कि युवक की दोबारा कॉल आई और वह अपनी गलती मानते हुए शादी करने की बात कहने लगा। उसकी बातों में आकर उसने फिर रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि उसने युवक से शादी करने की बात कही तो वह फिर मुकर गया। पीड़िता ने सोमवार को अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।