फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   झगड़े के बाद युवक ने जहर खाया, मौत

झगड़े के बाद युवक ने जहर खाया, मौत

Sat, 06 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के बाद युवक ने जहर खाया, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

पारिवारिक झगड़े के बाद पुलिस चौकी से लौटे युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हरिद्वार के एक अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। उधर, परिजनों ने पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चौकी में पुलिस की पिटाई से नाराज होकर ही युवक ने जहर खाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार, न्यू शिवपुरी कॉलोनी में कई वर्षों से धर्मपाल अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि धर्मपाल के बेटे भोपाल ने कुछ दिनों पहले अपने छोटे भाई रामगोपाल के विवाह में कुछ पैसे खर्च किए थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को भोपाल ने रामगोपाल से उसकी शादी में खर्च की गई रकम वापस मांगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले मामूली कहासुनी और फिर हाथापाई भी हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद लक्सर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भोपाल को चौकी ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच आपसी सहमति बनने पर पुलिस ने भोपाल को छोड़ दिया। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद भोपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल गए, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे हरिद्वार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक भोपाल की मां शकुंतला देवी और भाई जोगेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने चौकी ले जाकर भोपाल की पिटाई की थी। पुलिस की पिटाई से नाराज होकर ही भोपाल ने जहरीला पदार्थ खाया है। उधर, इस बाबत कोतवाल एसी शर्मा का कहना है कि उन्हें युवक की मौत का पता चला है, लेकिन पुलिस की ओर से पिटाई करने का आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed