फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   धनौरी में टावर लूट का 25 हजार का इनामी बदमाश धरा

धनौरी में टावर लूट का 25 हजार का इनामी बदमाश धरा

Fri, 08 Mar 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
धनौरी में टावर लूट का 25 हजार का इनामी बदमाश धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। धनौरी में टावर लूट के मामले में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को मुजफ्फरनगर पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी धनौरी में टावर लूट के दौरान फरार हुआ था। आरोपी स्थानीय पुलिस का वांछित बदमाश था, जबकि मुजफ्फरनगर पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। बदमाश के पकड़े जाने की सूचना मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्थानीय पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पिछले साल धनौरी स्थित एक मोबाइल टावर पर बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की थी। सूचना पर पहुंची धनौरी पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए वायरलेस सेट पर रुड़की पुलिस को बदमाशों के एक कार से फरार होने की सूचना दी थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की थी। पुलिस को इस दौरान बदमाशों की कार आती दिखाई दी तो उसे रोकने का प्रयास किया। उस दौरान बदमाश पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर फरार हो गए थे। कार में एक बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर के बकरा गांव निवासी बिलाल के रूप में हुई थी। तभी से बिलाल फरार चल रहा था। फरार बदमाश पुलिस का वांछित था। इस बीच मुजफ्फरनगर क्षेत्र में भी उसने कई लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बदमाश पर 25 हजार का इनाम रखा था। बृहस्पतिवार की रात मुजफ्फरनगर पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि बदमाश से पूछताछ के लिए मुजफ्फरनगर जाकर वहां की पुलिस से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed