फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   छात्रा से छेड़छाड़ पर परिजनों का हंगामा

छात्रा से छेड़छाड़ पर परिजनों का हंगामा

Wed, 01 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। छात्रा से छेड़छाड़ पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही पुरानी तहसील चौकी पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर दी।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी छात्रा एक इंटर कालेज में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से दो युवक उसके साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। बुधवार सुबह छात्रा स्कूल जा रही थी, जबकि पिता कुछ दूरी पर पीछे चल रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर दोनों युवक मौके पर पहुंच गए और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छेड़छाड़ होता देख पिता ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह बाइक छोड़कर फरार हो गए। छात्रा से छेड़छाड़ पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। छात्रा के पिता ने पुरानी तहसील पुलिस चौकी पहुंचकर मोहल्ला सती निवासी दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही बाइक के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर दोनों युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed