फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पानी की बोतल से हुई सड़क दुर्घटना, छह वाहन कार चपेट में आए

पानी की बोतल से हुई सड़क दुर्घटना, छह वाहन कार चपेट में आए

Thu, 28 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पानी की बोतल से हुई सड़क दुर्घटना, छह वाहन कार चपेट में आए

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। पानी की बोतल ब्रेक पैडल के नीचे आने से कार के ब्रेक नहीं लगे। इससे कई वाहन कार की चपेट में आ गए। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालकों को चोटें भी आई हैं।

रामनगर चौक के पास मकतूलपुरी रोड पर स्पीड ब्रेकर पर कार के डेस बोर्ड पर रखी पानी की बोतल ब्रेक पैडल के नीचे जा गिरी। तभी सामने आ रहे वाहनों को बचाने के लिए कार चालक ने ब्रेक लगाए तो पैडल दबा नहीं और कार चलती रही। कई जगहों पर चालक ने कार को सड़क किनारे कच्चे में उतार कर जैसे- तैसे सामने से आ रहे वाहनों को बचाया। इस दौरान करीब छह दोपहिया वाहन उसकी कार चपेट में आ गए। कार को बेकाबू होता देख कई लोग कार के पीछे दौडने लगे। कुछ देर बाद चालक ने जैसे- तैसे कार रोकी। इस दौरान कई लोग कार चालक से हाथापाई करने लगे, लेकिन जब कार चालक ने वास्तविकता बताई तो उनके कदम पीछे हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed