{"_id":"5ac7c42d4f1c1bc5618b5da3","slug":"171523041325-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी इंस्पेक्टर ने पुलिस की शिकायत डीएम को भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी इंस्पेक्टर ने पुलिस की शिकायत डीएम को भेजी
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर/खानपुर। आबकारी विभाग की ओर से खानपुर क्षेत्र के गांवों में मारे गए छापे के दौरान पकड़े गए तीन आरोपियों को लक्सर कोतवाली पुलिस ने रात में हवालात में रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद आबकारी विभाग को आरोपियों को होटल में कमरा लेकर रखना पड़ा था। अब आबकारी निरीक्षक ने जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत की है।
आबकारी विभाग को पिछले कई दिनों से खानपुर क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब बनाने की शिकायत मिल रही थी। आबकारी निरीक्षक शिवप्रसाद व्यास अपनी टीम के साथ क्षेत्र के हस्तमौली, दल्लावाला, तुगलपुर, शेरपुर बेला, चंदपुरी, खादर, राजपुर आदि गांवों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चंदखुरी खादर निवासी बलजीत उर्फ गोटी, मोहत्तम सिंह निवासी राजपुर गांव, बलजीत निवासी शेरपुर बेला को कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके पास से टीम ने करीब सौ लीटर शराब के अलावा लाहन से भरे 11 ड्रम बरामद किए। इसके बाद टीम तीनों आरोपियों को लक्सर कोतवाली ले आई। लक्सर कोतवाल से आरोपियों को हवालात में रखने की बात कही। आबकारी निरीक्षक का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उन्हें हवालात में रखने से इंकार कर दिया। जिसके चलते आरोपियों को स्थानीय होटल में कमरा लेकर रखना पड़ा। सुबह जमानती आने पर उन्हें आबकारी विभाग के लक्सर कार्यालय से जमानत दे दी गई। आबकारी निरीक्षक व्यास ने कोतवाली पुलिस के रवैये के बाबत जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को शिकायत भेजी है।