फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अराजक तत्वों ने खेड़ी खुर्द गांव होलिका में आग लगाई

अराजक तत्वों ने खेड़ी खुर्द गांव होलिका में आग लगाई

Wed, 27 Feb 2019 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने खेड़ी खुर्द गांव होलिका में आग लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

कुछ अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात में खेड़ी खुर्द होलिका में आग लगा दी। संभ्रांत लोगों ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया। वहीं, ग्राम प्रधान ने आरोपियों को चिह्नित करने की पुलिस से मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में दो समुदाय के लोग रहते हैं। गांव में हिंदू समुदाय के लोगों ने होलिका लगाई थी। पिछले कई दिनों से गांव के युवकों की ओर से होलिकास्थल पर गन्ने की पत्तियां और लकड़ियां डालकर होली को तैयार किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच मंगलवार की रात में कुछ शरारती तत्वों ने होली में आग लगा दी। इससे गांव का माहौल गर्म हो गया। सूचना पाकर गांव के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस बीच गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत कराया। इसके बाद बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान कामिल के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। ग्रामीणों ने पुलिस से होली में आग लगाने वाले आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों को ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed