फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शोरूम से लाखों के ब्रांडेड जूते चोरी

शोरूम से लाखों के ब्रांडेड जूते चोरी

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
शोरूम से लाखों के ब्रांडेड जूते चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर चोरों ने जूते के शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों के जूते चोरी कर लिए। पुलिस को सुराग न मिले, इसके लिए उन्होंने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ डाला। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। शोरूम के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर रुड़की टॉकिज-मलकपुर चुंगी के बीच में ब्रांडेड कंपनी के जूतों का शोरूम है। शनिवार रात चोरों ने शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों के ब्रांडेड जूते चोरी कर लिए। चोरों ने शोरूम के बगल में बने भवन की छत के सहारे शोरूम की छत फाड़कर चोरी की घटना को वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता रविवार सुबह करीब बजे चला, जब मैनेजर सतेंद्र शर्मा ने शोरूम का शटर खोला। उन्होंने देखा कि शोरूम के अंदर रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था जबकि शोरूम का गल्ला भी टूटा हुआ था। चोरों ने गल्ले में नकदी न मिलने पर लाखों के जूते चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मैनेजर ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इस दौरान शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे मिले। शोरूम के मैनेजर की ओर से चोरी की तहरीर दी गई। तहरीर में मैनेजर ने बताया है कि चोर शोरूम से एक लाख से भी अधिक के ब्रांडेड जूते ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed