फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   खानपुर में शनि मंदिर के पुजारी की हत्या

खानपुर में शनि मंदिर के पुजारी की हत्या

Thu, 14 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खानपुर में शनि मंदिर के पुजारी की हत्या

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर।
गोवर्धनपुर स्थित शनि मंदिर के पुजारी की बुधवार रात में अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़ लूटपाट करने की कोशिश भी की। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । घटना के बाद एसएसपी और एसपी देहात ने मौके का मुआयना किया।

ज्वालापुर के बब्बन गिरि पांच वर्ष पहले गोवर्धनपुर गांव आ गए थे। उन्होंने गोवर्धनपुर बोदी नदी के पास शनिदेव के मंदिर का निर्माण कराया था। बब्बन गिरि और उनकी पत्नी संतोष मंदिर परिसर में ही रहते थे। सुबह- शाम भजन कीर्तन किया करते थे। इसी दौरान उनके पास पुरुषोत्तम गिरि ( 45) भी रहने लगा। बताया जाता है। कि बब्बन गिरि और उनकी पत्नी ने पुरुषोत्तम गिरि को गोद ले लिया था। दो साल पहले बब्बन गिरि की मौत होने के बाद पुरुषोत्तम गिरी ही मंदिर की देखभाल करने लगा था। बुधवार रात में अज्ञात बदमाशों ने गोवर्धनपुर गांव की आबादी से 200 मीटर दूर खानपुर- लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने शनिदेव मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम गिरि की हत्या कर दी। सुबह गांव के नीरज कुमार मंदिर गए तो वहां पुजारी का शव पड़ा था। उनकी सूचना पर चौकी प्रभारी नरेश कुमार और खानपुर के थानाध्यक्ष भगवान मेहर और सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुजारी के मुंह से झाग निकला हुआ था, साथ ही मौके पर खून भी पड़ा था। मंदिर के मुख्य कमरे का ताला टूटा हुआ और अंदर रखा सामान अस्त- व्यस्त मिला। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर हत्यारों के बाबत सुराग जुटाने की कोशिश की। सीओ बिष्ट का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed