{"_id":"5ae0d0b34f1c1b76098b66bd","slug":"161524682931-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय मासूम को बनया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात वर्षीय मासूम को बनया हवस का शिकार
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। सात वर्षीय मासूम बेटे को गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोर ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम के लहूलुहान हालत में घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
बुधवार को क्षेत्र के एक गांव का ग्रामीण गेहूं की थ्रैशिंग करवाने जंगल स्थित अपने खेत में गया था। बताया जाता है कि घर पर उसका सात वर्षीय मासूम बेटा अकेला था। खेलते-खेलते वह घर के बाहर चला गया। मासूम को अकेला देखकर पड़ोस का ही एक 15 वर्षीय किशोर उसे बहलाकर फुसलाकर गांव के निकट गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि वहां किशोर ने सात वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद आरोपी किशोर मासूम को लहूलुहान हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गया। रोता बिलखता मासूम बच्चा जब घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। गुस्साए परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचे और आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया है।