{"_id":"5a5a52534f1c1bf1408b4b4e","slug":"161515868755-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दिया एसबीआई के अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दिया एसबीआई के अधिकारियों को नोटिस
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ लूट और हत्या की घटना को लेकर एसबीआई पर भी पुलिस शिकंजा कसने लगी है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को नोटिस जारी कर बैंक में रकम जमा न होने के कारणों की जानकारी मांगी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भुरनी खतीरपुर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी राधेश्याम की विगत 26 दिसंबर को उस समय हत्या कर दी थी, जब वह तीन लाख रुपये जमा न होने पर पैन कार्ड आदि लाने को घर वापस जा रहा था। पुलिस द्वारा की जांच में यह भी सामने आया है कि राधेश्याम के खाते में पहले से आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक था तो बैंक ने पैसे जमा क्यों नहीं किए। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक शशि पाल का कहना है कि आधार व पैन कार्ड लिंक होने के बावजूद जब 50 हजार से अधिक की धनराशि जमा की जाती है तो पैसे जमा करने वाले फार्म पर खाताधारक द्वारा पैन नंबर डाला जाना अनिवार्य है, लेकिन राधेश्याम द्वारा पैन नंबर न लिखे जाने की वजह से पैसे जमा नहीं हो सके थे। इसलिए उन्हें पैन कार्ड लाने के लिए कहा गया होगा। ब्यूरो