{"_id":"5d20eaaf8ebc3e6cf35f913a","slug":"15624382941964-roorkee-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक से ऑनलाइन 64 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार चालक से ऑनलाइन 64 हजार की ठगी
विज्ञापन
कार चालक से ऑनलाइन 64 हजार ठगे
रुड़की। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक कार चालक से एटीएम का पिनकोड नंबर पूछकर खाते से करीब 64 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को ठगी का पता चला तो उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी नसीम कार चालक है। दो दिन पूर्व वह एक एटीएम से पैसे निकालने गया था। यहां एटीएम से दस हजार रुपये की रकम निकालने के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डालकर पिनकोड डाला, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले, जबकि उनके खाते से रकम कट गई। इसके बाद उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। नसीम ने बताया कि उसी दिन शाम को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और उनकी जो रकम कटी थी, उसे बैंक वापस कर रहा है। इसके लिए उन्हें अपने एटीएम का पिनकोड बताना होगा। उसके झांसे में आकर नसीम ने एटीएम का पिनकोड बता दिया। इसके बाद नसीम के मोबाइल पर खाते से 64 हजार रुपये निकालने जाने का मैसेज आया। आननफानन में नसीम ने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया और अगले दिन बैंक पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को नसीम ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजा जाएगा।