{"_id":"5d20eaa98ebc3e6ce212972c","slug":"15624382878-roorkee-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की। नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर एक शख्स ने एक लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
कानूनगोयान निवासी अनुज अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2017 दिसंबर में रुड़की नगर निगम में उसकी मुलाकात हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उसने बताया था कि वह नगर निगम में कर्मचारी है और उसकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। नगर निगम में भर्ती निकलने वाली है और वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। उसके झांसे में आकर अनुज ने अपने दस्तावेज और एक लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने कुछ दिन की मोहलत मांगी। करीब एक माह बीतने के बाद अनुज ने उससे संपर्क किया तो वह बहाने बनाने लगा। शुक्रवार को वह शख्स रुड़की आया तो अनुज ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दी और रकम लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।