{"_id":"5d1a51438ebc3e3cbb3e861a","slug":"156200580517-roorkee-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। उनका चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप था। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला के परिजनों को शांत किया। साथ ही मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
लंढौरा कस्बा निवासी रगबीरी (65) पत्नी ऋषिपाल की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन महिला को शहर से बाहर न ले जाकर गणेशपुर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंच गए। यहां महिला को भर्ती कर चिकित्सकों ने उपचार करना शुरू कर दिया। लेकिन उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई।
परिजनों को महिला की मौत की खबर मिली तो वह भड़क गए और हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसएसआई रणजीत तोमर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। एसएसआई के मुताबिक मामले में जांच की जा रही है।