फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। जौरासी गांव में जमीनी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले युवक से तमंचा छीन लिया। हालांकि, युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से तमंचा बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी जबरदस्तपुर में दो पक्षों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्ष पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। बुधवार देर रात इसी विवाद में ताहिर और नसीम पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष के एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें दूसरे पक्ष का नाजिम घायल हो गया। फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसी बीच ग्रामीणों ने हिम्मत कर फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया और उससे तमंचा छीन लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़ जमा होते देख फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। वहीं, घायल नाजिम के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से तमंचा बरामद कर फायरिंग करने वाले की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तमंचा कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed