फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 24 Jun 2019 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। क्षेत्र के गांव में शौच के लिए गई महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाकर युवक का विरोध किया। इस दौरान युवक महिला के पीछे उसके घर चला गया, जहां उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लंबे समय से गांव का ही एक युवक उस पर बुरी नजर रखता है। उसने बताया कि वह रविवार की शाम को गांव के निकट स्थित एक खेत में शौच के लिए गई थी। महिला का आरोप है कि इसी बीच उक्त युवक भी गन्ने के खेत में पहुंच गया, उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके बाद उसने शोर मचाकर युवक की हरकत का विरोध किया और किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद ही आरोपी युवक उसके घर आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उधर, कोतवाली के एसएसआई रणबीर सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed