फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्रधान सहायक और लाइनमैन के बीच हाथापाई

प्रधान सहायक और लाइनमैन के बीच हाथापाई

Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधान सहायक और लाइनमैन के बीच हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जलसंस्थान कार्यालय में शुक्रवार शाम प्रधान सहायक और लाइनमैन के बीच धक्कामुक्की हो गई। लाइनमैन ने प्रधान सहायक पर गला दबाने और जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है तो वहीं प्रधान सहायक ने भी लाइनमैन पर अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।
जानकारी के मुताबिक, जलसंस्थान के कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब 4:20 बजे एक युवक पेयजल कनेक्शन लेने आया था। इस दौरान नए कनेक्शन के कागज देखने वाले कार्यालय सहायक राजकुमार कहीं बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि उनकी अनुपस्थिति में लाइनमैन विक्रम यादव ने कागजात ले लिए। आरोप है कि इस पर प्रधान सहायक अनिल कुमार शर्मा ने नाराजगी जताई और उनकी लाइनमैन विक्रम यादव के साथ बहस और धक्कामुक्की हो गई। देखते ही देखते कर्मचारियों के सामने ही दोनों के बीच गालीगलौज शुरू हो गई। लाइनमैन विक्रम यादव ने प्रधान सहायक अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गालीगलौच करने, गिरेबान पकड़ने, गला दबाने और बदमाशों से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि अनिल कुमार शर्मा ने पहले भी कार्यालय के कई कर्मचारियों के साथ गालीगलौज और अभद्रता की है। उन पर नगर निगम की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने अनिल शर्मा के शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति देने की मांग की है। दूसरी ओर, अनिल शर्मा ने भी विक्रम यादव पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने विक्रम यादव पर अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनका रास्ता रोकने, मारपीट का प्रयास करने, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने भी अधिशासी अभियंता से प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय का माहौल बिगाड़ने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कर्मचारियों का तबादला करने के लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा। मामले की जांच के लिए जलकल अभियंता को आदेश दिए जाएंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
-नरेश पाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed