फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुष्कर्म के फरार आरोपी ने रचाई दूसरी शादी

दुष्कर्म के फरार आरोपी ने रचाई दूसरी शादी

Wed, 05 Jun 2019 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के फरार आरोपी ने रचाई दूसरी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। युवती से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी ने दूसरी शादी रचा ली है। पुलिस को आरोपी की दूसरी शादी की भनक लगी तो गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया। पुलिस अब आरोपी के घर की कुर्की करने की तैयारी कर रही है। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता युवती ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन

यूपी के शामली निवासी आस मोहम्मद की मुलाकात काफी समय पहले रुड़की निवासी एक युवती से हुई थी। आरोप था कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही युवती की कुछ वीडियो भी मोबाइल से बना ली थी। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी बहाने बनाने लगा था। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस पर पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। शादी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाए। जांच अधिकारी मनसा ध्यानी ने बताया कि आरोपी के घर की कुर्की की तैयारी की जा रही है। कोर्ट से आरोपी के घर की कुर्की के लिए पहला नोटिस ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed