फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महलि को घूरने के बाद वर्दी वर्दी प्रकरण में फंसे दारोगा

महलि को घूरने के बाद वर्दी वर्दी प्रकरण में फंसे दारोगा

Sat, 01 Jun 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
महलि को घूरने के बाद वर्दी वर्दी प्रकरण में फंसे दारोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। महिला को घूरने के मामले में घिरे एक दरोगा पर अब अपने ही विभाग के एक सिपाही ने वर्दी सिलाई के पैसे न देने की शिकायत की है। सिपाही ने शिकायत करते हुए बताया कि उसने एक परिचित टेलर से दरोगा की वर्दी सिलवाई थी, लेकिन करीब छह माह बीतने के बाद भी दरोगा ने वर्दी की सिलाई के पैसे नहीं दिए हैं। ऐसे में टेलर उससे पैसे देने का दबाव बना रहा है। सिपाही की शिकायत के बाद दरोगा घिर गए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में एक महिला ने एक दरोगा पर घूरने के आरोप लगाए थे। आरोप लगाया था कि दरोगा उसे घूरता है, जिसे लेकर महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। दरोगा पर महिला द्वारा घूरने के आरोप लगाने के बाद महकमे में खलबली मच गई थी। उच्चाधिकारियों ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि जांच के निर्देश होने पर दरोगा ने महिला से माफी मांगकर अपना पीछा छुड़ाया था। इसके बाद दरोगा को क्लीन चिट दे दी गई थी, लेकिन वही दरोगा अब एक दूसरी मुसीबत में फंस गए हैं। एक सिपाही ने शिकायत करते हुए बताया कि उसने रुड़की में अपने एक परिचित टेलर से दरोगा की वर्दी सिलवाई थी। दरोगा ने वर्दी सिलने के बाद पैसे नहीं दिए थे। ऐसे में सिपाही के पास टेलर ने पैसे देने का दबाव बनाया। अब कई बार वर्दी सिलाई के पैसे मांगने पर भी पैसे न देने से आहत सिपाही ने एक इंस्पेक्टर से मामले की शिकायत की। शिकायत पर इंस्पेक्टर ने दरोगा से बात की तो दरोगा ने पैसे जल्द ही देने का आश्वासन दिया। इसके बाद सिपाही दरोगा की उच्चाधिकारियों से शिकायत न करने की बात पर राजी हो हुआ। नाम न छापने की शर्त पर इंस्पेक्टर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिपाही शिकायत लेकर आया था। दरोगा से बात करके मामले का निपटारा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed