{"_id":"5ce83531bdec2207801a6f65","slug":"15587218918-roorkee-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज युवती दिल्ली से भागकर पहुंची रुड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाराज युवती दिल्ली से भागकर पहुंची रुड़की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। दिल्ली में रिश्तेदार के घर रह रही युवती नाराज होकर रुड़की आ गई। यहां रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस हालत में घूमते देख पुलिस ने पूछताछ की तो युवती ने पूरी कहानी बताई। पुलिस उसे कोतवाली ले आई और सूचना रिश्तेदारों को दी। बाद में रुड़की पहुंचने पर युवती को पुलिस ने उनके सुपुर्द कर दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस शुक्रवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। इस बीच एक युवती लावारिस हालत में घूमती नजर आई। पुलिस ने कारण पूछा तो युवती ने बताया कि वह दिल्ली स्थित जनता कॉलोनी की रहने वाली है। उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है और वह वर्तमान में दिल्ली में मामी के पास रहती है। बताया कि दो दिन पूर्व उसका किसी बात को लेकर मामी से विवाद हो गया था। इसके चलते उसने मामी का घर छोड़ दिया और ट्रेन में सवार होकर रुड़की आ गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि देर शाम उसकी मामी रुड़की पहुंचीं और युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। वहीं, मामी के रुड़की पहुंचने पर युवती ने साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद वह जाने को राजी हुई।