{"_id":"5c703aa4bdec227382448075","slug":"151550858916-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल चौकीदार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल चौकीदार की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार ने उपचार के दौरान मेरठ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
मूल रूप से सहारनपुर के थाना नागल के नगलीनूर निवासी मेहरचंद (45) पुत्र बुच्चा सिंह यहां शेरपुर गांव में रहते थे। वह हरिद्वार मार्ग पर एक शोरूम में चौकीदार थे। बुधवार शाम वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही कुछ दूर गए तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेेकर फरार हो गया। लोगों ने कार का नंबर नोट कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देेकर घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उन्होंने मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे दीपक कुमार ने शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।