{"_id":"5c65b2d6bdec224d9d195f25","slug":"151550168790-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ व फायरिंग में छह पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़छाड़ व फायरिंग में छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
युवती से छेड़छाड़ और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस को कुछ युवकों के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन वह अपने-अपने घर से फरार बताए जा रहे हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती मंगलवार की शाम अपनी एक सहेली के साथ गोलभट्टा गई थी। घर वापस लौटते वक्त कुछ युवकों ने दोनों के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर युवकों ने युवतियों की साथ अभद्रता कर दी थी। युवती ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को जानकारी दी थी। युवती के भाई ने युवकों के पास जाकर बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया था। आरोप था कि युवकों ने गाली गलौज करते हुए युवती के भाई से मारपीट कर दी थी। आरोप था कि एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से युवती के भाई पर गोली चला दी थी, जिससे वह बाल-बाल बच गया था। इस दौरान युवक ने पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की थी। साथ ही धमकी देते हुए फरार हो गए थे। युवती व परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनू माधव, सौका, सन्नी, नितिन, ऋषभ दुआ व अंतर्कात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।