फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मकान कब्जाने का विरोध करने पर मारपीट

मकान कब्जाने का विरोध करने पर मारपीट

Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मकान कब्जाने का विरोध करने पर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

दबंगों ने महिला के घर का सामान बाहर फेंककर मकान पर कब्जा कर लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें लाठी, डंडों और सरियों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में एक बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुंहारी गांव निवासी खुर्शीद कुछ साल पहले हुई एक सिपाही की मौत के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। घर पर उसकी पत्नी नफीसा और बच्चे रहते हैं। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग उसके मकान की भूमि पर नजर गड़ाए हैं। आरोप है कि रविवार सुबह उस परिवार के लोग उसके घर पर चढ़ आए और सामान को बाहर फेंककर मकान पर कब्जा कर लिया। इसी बीच शोर सुनकर पड़ोस के कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने कब्जे का विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें लाठी डंडों और सरियों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में नफीसा, मजाहिर हसन, नूरजहां और उनकी बेटी गुलशन को गंभीर चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खेत में लगी आग, 12 बीघा गन्ना जला
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के ठसका में गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे किसान का करीब 12 बीघा गन्ना जल गया। कोतवाली के ठसका निवासी मोहित का गांव के पास ही 20 बीघा का खेत है। रविवार शाम खेत में अचानक आग लग गई। आग से खेत में खड़ा करीब 12 बीघा गन्ना जल गया। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने खेत में आग लगने की जानकारी मोहित को दी। मोहित ने दमकल पुलिस को आग लगने की जानकारी दी। काफी देर तक भी दमकल पुलिस नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद खेत में लगी आग पर काबू पाया। समय से सूचना देने के बाद भी दमकल पुलिस के गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि किसान के खेत में आग लगी थी। जिसमें किसान का गन्ना जलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed