{"_id":"5b35193c4f1c1b684d8b8f49","slug":"151530206524-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्टहाउस से तीन प्रेमी युगल पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्टहाउस से तीन प्रेमी युगल पकड़े
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिरान कलियर। कलियर दरगाह क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने तीन प्रेमी युगल को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए प्रेमी युगलों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
कलियर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार बुधवार देर शाम गेस्ट हाउस की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने दरगाह बाबा गुलाम जिलानी क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से तीन प्रेमी युगलों को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए तीनों प्रेमी युगलों समेत गेस्ट हाउस के मैनेजर को अपने साथ थाने लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी युगल बालिग थे। तीनों प्रेमी युगलों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया। साथ ही गेस्ट हाउस का रजिस्टर अपडेट नहीं होने पर गेस्ट हाउस संचालक का दस हजार रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन