फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   र्षों से चल रही दवा की फर्जी कंपनियां

र्षों से चल रही दवा की फर्जी कंपनियां

Tue, 11 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
र्षों से चल रही दवा की फर्जी कंपनियां
दवा की छह कंपनियां जांच में फर्जी
विज्ञापन


रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के विभिन्न नाम-पतों पर वर्षों से चल रही दवा की छह कंपनियां जांच में फर्जी पाई गई हैं। पड़ताल में मौके पर किसी का मकान तो किसी की दुकान मिली है। माना जा रहा है कि यह सब ताना-बाना लिंकर फार्मा कंपनी की ओर से ही बुना गया था। ऐसे में अब ड्रग विभाग को लिंकर फार्मा के मुख्य आरोपी की तलाश है, जिसके खिलाफ पहले से भगवानपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

जयपुर (राजस्थान) में डेढ़ करोड़ रुपये की नकली दवाएं पकड़ी जाने के बाद वहां की टीम ने स्थानीय अधिकारियों की मदद से भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी की थी। यहां एक गोदाम में दवाओं का जखीरा बरामद किया गया था। यह गोदाम और दवाएं लिंकर फार्मा नामक कंपनी की थी। इसके बाद जयपुर से आए ड्रग अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को दस कंपनियों की सूची सौंपी थी, जिसकी जांच की जानी थी, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की ओर से की जांच में छह कंपनियां फर्जी पाई गई हैं। इनका रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड में नहीं है। जबकि दिए गए पते पर किसी का मकान तो किसी की दुकान मिली है। मालूम हो कि पिछले कई सालों से उक्त कंपनियों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन हाल में फार्मा लिंकर कंपनी में छापेमारी कर ट्रांसपोर्टर और मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। फिर दो दिन पहले अल्ट्रामेड लाइफ सांइसेज कंपनी में छापेमारी कर ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से चार आरोपियों को नामजद किया था। साथ ही फार्मा लिंकर के मालिक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फार्मा लिंकर के मालिक समेत अन्य की गिरफ्तारी अब होनी है। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि जयपुर के अधिकारियों की ओर से दी गई सूची में छह कंपनियां फर्जी पाई गई हैं। शेष अन्य कंपनियों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed